आदित्यपुर : सोमवार को बजट पेश हुआ. इस पर प्रतिक्रिया देते हुऐ सरायकेला विधानसभा से झामुमो के प्रत्याशी रहे गणेश माहली ने झारखंड के हेमंत सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार का यह बजट समाज के सभी वर्गों के हितों को साधने के दृढ़ संकल्प से प्रेरित है। किसान, युवा, महिला, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया बजट है। यह बजट झारखंड के विकास के लिए आने वाले दिनों में एक मील का पत्थर साबित होगा.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2025: झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने बजट को बताया लुभावना


















































