घाटशिला उपचुनाव: चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी कार्यकर्ताओं को छोड़ना होगा घाटशिला क्षेत्र

घाटशिला:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि प्रचार की समयसीमा समाप्त होने के बाद बाहरी राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं की क्षेत्र में मौजूदगी पर रोक रहेगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का प्रचार कार्य नहीं किया जा सकेगा। साथ ही, ऐसे राजनीतिक पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता या प्रचारक जो बाहर से चुनाव प्रचार के लिए लाए गए हैं और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें क्षेत्र छोड़ना अनिवार्य होगा।

घाटशिला उपचुनाव के प्रत्याशियों और सभी राजनीतिक दलों को सूचित किया गया है कि जो भी बाहरी कार्यकर्ता या नेता प्रचार के उद्देश्य से घाटशिला आए हैं, उन्हें 9 नवंबर 2025 की शाम 5 बजे तक क्षेत्र से बाहर जाना होगा।

निर्धारित समय के बाद यदि कोई बाहरी राजनीतिक व्यक्ति या कार्यकर्ता क्षेत्र में पाया जाता है या प्रचार करता हुआ दिखता है, तो उसके खिलाफ निर्वाचन कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का उद्देश्य चुनाव क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का माहौल सुनिश्चित करना है ताकि मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

    पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा, पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान

    Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान जमशेदपुर । मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time