Jamshedpur: सोनारी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित हुआ भारत बंग साहित्य सम्मेलन का वार्षिक अधिवेशन

जमशेदपुर: निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन का 67वां वार्षिक अधिवेशन सोनारी कम्युनिटी सेंटर में धूमधाम से आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय सचिव अनिल धर द्वारा झंडोत्तोलन से हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि शेखर दे, विशिष्ट अतिथि तापस मित्र और अन्य प्रमुख हस्तियों ने सम्मेलन में भाग लिया.

सम्मेलन के दौरान “मैत्री” पत्रिका का विमोचन किया गया और साहित्यिक सत्रों में शिशु साहित्य पर चर्चा की गई. साहित्यकार सुनील माझी और करीम सिटी कॉलेज के बंगला विभाग के अध्यक्ष बैद्यनाथ त्रिपाठी ने शिशु साहित्य पर विचार प्रस्तुत किए. इस मौके पर कई सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए, जिसमें तपन सेनशर्मा, सुजाता विश्वास और अन्य को विशेष सम्मान दिया गया. शेखर दे ने भी शिशु साहित्य के महत्व पर विस्तृत चर्चा की और बताया कि किस तरह यह साहित्य बच्चों के मानसिक विकास में सहायक हो सकता है

कार्यक्रम में गीति आलेख्य और श्रुति नाटक का मंचन भी किया गया. समाजसेवी पूरबी घोष के योगदान को सराहा गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संगठन सशक्तिकरण और जनहित मुद्दे पर धारदार आंदोलन करने पर फैसला : आनन्द बिहारी दुबे

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time