बहरागोड़ा: रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत कदमडीहा गांव में कदमडीहा क्लब द्वारा एक दिवसीय पाता नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रकृति के संरक्षण को बढ़ावा देना और आदिवासी संस्कृति की पहचान को संरक्षित करना था.
प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया
प्रतियोगिता में खालबंदा पाता नाच टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें 14,000 रुपये का पुरस्कार कमिटी के हाथों प्रदान किया गया. कमिटी के सदस्यों ने इस मौके पर कहा कि हमारी भाषा और संस्कृति हमारी असली पहचान है. सभी को मिलकर इसे संरक्षित और संजीवित रखना चाहिए.
आदिवासी संस्कृति की महत्वता
इस अवसर पर उपस्थित अध्यक्ष डॉ. मंडी, ग्राम प्रधान खुदीराम मंडी, प्रधान मंडी, गोबिंद सोरेन, कालू सोरेन, सुरई मंडी और बंगली मंडी ने आदिवासी संस्कृति की महत्वता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति अनमोल है और इसे बचाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्याम कला भवन का फाल्गुन महोत्सव 10-11 मार्च को, पद यात्रा से लेकर ज्योति पाठ तक जानिए क्या क्या होगा खास?
There is no ads to display, Please add some



















































