Jamshedpur : एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में झारखंड के पदक विजेता एसके तोमर को अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित

  • झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान
  • तोमर को स्वर्ण व रजत, अन्य खिलाड़ियों ने भी चमकाया नाम

जमशेदपुर : मास्टर्स एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया और एशियाई मास्टर्स एथलेटिक फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 से 9 नवंबर 2025 तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 23वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव और अंतर्राष्ट्रीय एथलीट एस. के. तोमर ने 50 प्लस आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हैमर थ्रो में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया। अर्जुन मुंडा ने अंगवस्त्र भेंट कर तोमर को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका डिग्री कॉलेज के दोबारा शिलान्यास पर सियासत तेज : बिल्टू हांसदा ने विधायक संजीव सरदार पर लगाए आरोप

झारखंड के अन्य एथलीटों ने भी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल नौ पदक अपने नाम किए। 85 प्लस आयु वर्ग के बी. एन. राव ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। 75 प्लस आयु वर्ग में एम. एल. चटर्जी ने पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। 70 प्लस आयु वर्ग के एथलीट अशोक बिसवाल ने 200 मीटर, 400 मीटर और 300 मीटर दौड़ में दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। वहीं 45 प्लस आयु वर्ग में पवन मिश्रा ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। कुल मिलाकर झारखंड के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते। एस. के. तोमर ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की बेहतर उपलब्धि पर सलीमा टेटे, निक्की प्रधान व दीपिका सोरेंग सम्मानित

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता में योगदान देने वाली अपनी तीन खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेकर शहर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों के शहर लौटने पर देर रात स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि ( करनाल ) हरियाणा में 29 सितंबर से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time