Deoghar: कांवरियों की सेवा में जुटा बाबा गणिनाथ शिविर, फल-शर्बत और दर्द निवारक स्प्रे का वितरण

देवघर:  अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा द्वारा दर्शनियां मोड़ के पास संचालित बाबा गणिनाथ निःशुल्क सेवा शिविर में कांवरियों की सेवा पूरे श्रद्धा और समर्पण भाव से की जा रही है. यह सेवा शिविर लगातार दस वर्षों से संचालित हो रहा है और इस बार भी कांवरियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह के नेतृत्व में गोड्डा से आए समाज के सदस्यों ने कांवरियों के बीच फल, ठंडा पानी, शर्बत और चाय का वितरण किया. साथ ही, लंबी यात्रा के थकान से जूझ रहे श्रद्धालुओं के पैरों में दर्द निवारक स्प्रे लगाकर उन्हें राहत भी प्रदान की गई.

ध्रुव प्रसाद साह ने बताया कि यह शिविर समाज का एक गिलहरी प्रयास है, जो हर साल सावन माह में आयोजित होता है. यहां कांवरियों के लिए निःशुल्क आवासन की भी सुविधा है, ताकि उन्हें विश्राम और सुकून मिल सके.

सेवा कार्य के दौरान जयकांत गुप्ता, जगदीश साह सहित समाज के अनेक वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने एकमत होकर इस सेवा को धार्मिक कर्तव्य और सामाजिक उत्तरदायित्व बताया.

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: चाईबासा में राशन घोटाले का पर्दाफाश, 41 बोरी चावल बेचते धराई महिला डीलर

Spread the love

Related Posts

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Jamshedpur  : मानगो अंचल के बड़ाबांकी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरों पर, ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से की शिकायत

जादूगोड़ा : जमशेदपुर  के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत  गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time