Baharagoda : बहरागोड़ा की ‘मैत्री संगठन’ को एमजीएम में सम्मान, तीन राज्यों में सेवा कार्यों की सराहना

  • झारखंड, बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्तदान व स्वास्थ्य जागरूकता में अहम भूमिका

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘मैत्री संगठन’ को मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुरुवार को जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। वर्ष 2024-25 के दौरान संगठन ने विशेष रूप से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। संस्था ने बड़ी संख्या में युवाओं को पहली बार रक्तदान के लिए प्रेरित किया और ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद मरीजों व छात्रों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में निर्णायक भूमिका निभाई। रक्त की कमी को दूर करने के लिए सुदूर गांवों में नियमित जागरूकता अभियान भी चलाए गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई, बढ़ते अपराध से दहशत

स्वास्थ्य के साथ कृषि, शिक्षा व स्वच्छता में भी सक्रिय है संगठन

सम्मान ग्रहण करने के बाद संगठन के प्रतिनिधि संदीप कुमार साऊ ने कहा कि मैत्री संगठन का उद्देश्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के साथ-साथ कृषि, शिक्षा और स्वच्छता जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भी जमीनी स्तर पर कार्य करना है। उन्होंने इस सम्मान को टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। इस सेवा यात्रा में डॉ. सुमन घोष, पंकज करण, धर्मेंद्र साऊ, पारबती शंकर बट्टाब्याल, पंकज पांडा, अरिंदम महापात्र, रंजन शीत, प्रशांत कुमार, देबाशीष नायक और नंदन सहित सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य युवा संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Spread the love

Related Posts

Potka : चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सुकांत सीट सम्मानित

उल्लास योजना के तहत मिर्गी रोग उपचार व जागरूकता में निभाई अहम भूमिका उपायुक्त ने मेमंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित पोटका : चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट और समर्पित…

Spread the love

Gua : सारंडा मुठभेड़ के बाद मानवता की हुई जीत, नक्सली के माता-पिता को पुलिस ने दिया सम्मान

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में बीते दिनों हुई बड़ी मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के मारे जाने की खबर जहां देशभर में सुर्खियां बनी, वहीं इस घटना के बाद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *