Baharagoda: सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत

बहरागोड़ाः बांसदा चौक के समीप कार के चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक मुटुरखाम पंचायत अंतर्गत जाड़ापाल गांव निवासी दिव्येंदु गिरि( 55) की मृत्यु हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से  मोटरसाइकिल लेकर केड़ूकोचा साप्ताहिक हाट सब्जी लाने के लिए जा रहे थे, तभी टाटा से खड़गपुर जा रहे मारुति स्विफ्ट गाड़ी (JH 05DN 8966) ने  जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने कार को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा दिव्येंदु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. उधर मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही रो- रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक व्यक्ति अपने पीछे पत्नी, दो लड़की तथा एक चौदह साल का लड़का कुशल मोहन गिरि को छोड़ गए.

इसे भी पढ़ेः Baharagora : ईटामुड़ा गांव में चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *