बहरागोड़ा : ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत डोमजुड़ी पंचायत में मानवता की मिसाल पेश की गई। झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण पंचायत सचिवालय परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच किया गया। यह वितरण कार्यक्रम मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया विजय कुमार मुण्डा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
वहीं कंबल पाकर बुजुर्गों और असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के इस त्वरित प्रयास की सराहना की। मुखिया विजय कुमार मुण्डा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में असुरक्षित न रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 36.5 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार




















































