Baharagoda : कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर खिल उठे जरूरतमंदों के चेहरे, डोमजुड़ी पंचायत में हुआ वितरण

बहरागोड़ा : ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत डोमजुड़ी पंचायत में मानवता की मिसाल पेश की गई। झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण पंचायत सचिवालय परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच किया गया। यह वितरण कार्यक्रम मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया विजय कुमार मुण्डा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

वहीं कंबल पाकर बुजुर्गों और असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के इस त्वरित प्रयास की सराहना की। मुखिया विजय कुमार मुण्डा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में असुरक्षित न रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 36.5 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time