Baharagoda : महाकुड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, जुगिसोल एफसी बना चैंपियन

  • फाइनल मुकाबले में नयाबासान एफसी को हराकर जीता खिताब

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की गामारिया पंचायत अंतर्गत महाकुड़िया फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन हुआ। स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जुगिसोल एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नयाबासान एफसी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच से पूर्व प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष करम टुडू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक मारकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पड़ोसियों पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप, पीड़ित ने गोलमुरी थाने में की शिकायत

विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अध्यक्ष करम टुडू ने विजेता जुगिसोल एफसी को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में दादू राम टुडू, माझी राम सोरेन, करण सोरेन, लाल मोहन मांडी और रबी मांडी सहित स्पोर्टिंग क्लब के कई सदस्यों की अहम भूमिका रही। मैच के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित रहे और तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी खेल मैदान में 55वीं फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, मुंडा ब्रदर्स बनी चैंपियन

“खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है” – देवेन्द्र नाथ महतो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन और विजेताओं का सम्मान मुरी : पांच परगना क्षेत्र की…

Spread the love

Jamshedpur : सीपीएल प्रीमियर लीग पर सीएनसी चार्जर्स का कब्जा, पीई चैंपियन उप विजेता

जमशेदपुर : सीटीआर प्रीमियर लीग ( सीपीएल टाटा मोटर्स ) क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन – 8 का मैच टेल्को ग्राउंड में खेला गया। इस टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला सीएनसी चार्जर्स…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *