Baharagoda : बहरागोड़ा की बेटी प्रियंका कर का कमाल, बीसीसीआई अंडर-15 टीम में चयन

  • खंडामौदा गांव की प्रतिभाशाली क्रिकेटर ने जिले का नाम रोशन किया
  • जिले की बेटियां खेल के क्षेत्र में रच रहीं इतिहास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की माटी की एक और होनहार बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। खंडामौदा गांव की रहने वाली प्रियंका कर का चयन बीसीसीआई गर्ल्स अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही प्रियंका अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रियंका ने क्रिकेट के शुरुआती गुर अपने गांव में ही सीखे, जहां से उनके खेल सफर की शुरुआत हुई। उनकी प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए परिवार ने उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया। इसके बाद उनका चयन बहरागोड़ा क्रिकेट अकादमी में हुआ, जहां उन्होंने अपने खेल को निखारना शुरू किया।

इसे भी पढ़ें : Haldipokhar : हल्दीपोखर में 13 वर्षों बाद भागवत कथा का भव्य आयोजन, भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

बहरागोड़ा क्रिकेट अकादमी में कोच निशीकांत कुमार के मार्गदर्शन में प्रियंका ने पिछले दो वर्षों तक कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम आज बीसीसीआई अंडर-15 टीम में चयन के रूप में सामने आया है। प्रियंका वर्तमान में खंडामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। उनके पिता देवराज कर ओडिशा में शिक्षक हैं, जबकि माता रीता महापात्र एक गृहिणी हैं। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। प्रियंका के चयन की खबर मिलते ही बहरागोड़ा क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए प्रियंका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Bahragora : अनुशासन और प्रतिभा के दम पर विनित वॉरियर्स बना ‘बीसीएल सेशन-2’ का चैंपियन, वीणापाणि स्टेडियम में चंपई सोरेन ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित वीणापाणि स्टेडियम में बुधवार को ‘बीसीएल सेशन-2’ फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय कर व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time