Baharagoda : विधायक समीर मोहंती बिजली कटौती को लेकर सख्त, कहा- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

  • बहरागोड़ा में बिजली संकट पर समीक्षा बैठक, उपभोक्ताओं से मर्यादित व्यवहार के निर्देश
  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ कैसे मिलेगा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक समीर मोहंती ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम को देखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा की बेटी प्रियंका कर का कमाल, बीसीसीआई अंडर-15 टीम में चयन

बहरागोड़ा में बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ता

विधायक समीर मोहंती ने अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि मरम्मत या मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली काटना अब स्वीकार्य नहीं होगा। यदि किसी कारणवश मेंटेनेंस अत्यंत आवश्यक है, तो इसकी सूचना कम से कम एक दिन पहले सोशल मीडिया, अखबार या अन्य माध्यमों से आम जनता को दी जाए, ताकि उपभोक्ता पहले से तैयार रह सकें। उन्होंने कहा कि बिना सूचना बिजली कटौती से लोगों का दैनिक जीवन और व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित होता है, जिसकी जिम्मेदारी विभाग को लेनी होगी।

इसे भी पढ़ें : Haldipokhar : हल्दीपोखर में 13 वर्षों बाद भागवत कथा का भव्य आयोजन, भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती पर सख्ती

बैठक के दौरान विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाना या संतोषजनक जवाब नहीं देना गंभीर लापरवाही है। हर उपभोक्ता के साथ सम्मानजनक और मर्यादित व्यवहार अनिवार्य किया जाए। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में जाकर जमीनी समस्याओं का समाधान करें। साथ ही बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और सरकार द्वारा दी जा रही 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालक अभियंता राज किशोर कुमार, जीएम अजीत कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, सहायक अभियंता एहसान अख्तर, अमीर हमजा सहित कई गांवों से आए ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : मानगो अंचल के बड़ाबांकी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरों पर, ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से की शिकायत

जादूगोड़ा : जमशेदपुर  के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत  गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क…

Spread the love

Muri : जेबीवीएनएल का अजब-गजब कारनामा, पहले थमाया बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र, बाद में भेजा 56047 रुपये बकाया का नोटिस

मुरी निवासी चौधरी महतो विभाग की कार्यप्रणाली से हैं खासे परेशान मुरी : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अजब-गजब कारनामे से मुरी के हजाम बंता के रहने वाले चौधरी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time