बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश की है। इस खास अवसर पर उन्होंने बच्चों को खाद्य सामग्री व शिक्षण सामग्री वितरित की और उनके साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर संदीप साउ का मानना है कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव का दिन नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का सुनहरा अवसर है। जिसमें वंचित वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत मैत्री संगठन की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य समाज को “अपनी खुशी के साथ दूसरों के चेहरे पर भी मुस्कान लाने” का सकारात्मक संदेश भी देना है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प
There is no ads to display, Please add some

















































