Bahragora: बहरगोड़ा में रातों-रात उड़ गए 26 खंभों पर लगे 11,000 वोल्ट के तार, गांवों में बत्ती गुल – जनजीवन ठप

बहरगोड़ा:  बहरगोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को निशाना बनाते हुए 11,000 वोल्ट का हाई-वोल्टेज तार चोरी कर लिया। चोरों ने तार काटने के साथ-साथ कई सीमेंट पोल तोड़कर सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एनएच-18 किनारे महिषपुर चौक से लेकर जामबोनी मैदान तक करीब 26 बिजली खंभों पर लगे तारों को काटकर ले जाया गया। चोरी की वारदात इतनी योजनाबद्ध थी कि चोरों ने खंभों को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

 

इस घटना के बाद गुहियापाल पंचायत के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उठते ही उन्होंने कटे तार और टूटे खंभे देखे, जिसके बाद तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई। बिजली न रहने से पेयजल की मोटरें बंद, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में परेशानी बढ़ गई है।

मामले की सूचना मिलते ही बहरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि चोरी का तरीका किसी संगठित गिरोह की ओर इशारा करता है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लाखों रुपये के नुकसान की पुष्टि की है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही तार बदले जाएंगे और टूटे पोलों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: खेत में घुसी तेज़ रफ़्तार बस, बाल-बाल बचे दर्जनों यात्री

Spread the love

Related Posts

Gua : मजदूर दिवस पर महिला श्रमिकों ने उठाई अस्पताल की अव्यवस्था और शोषण के खिलाफ आवाज

गुवा :  रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में झारखंड महिला श्रमिक यूनियन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला श्रमिकों ने अपने अधिकारों,…

Spread the love

Gua : मजदूर दिवस पर गुवा में भगवान बिरसा मुंडा को नमन, मजदूर हितों की उठी आवाज, मजदूरों के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है : रामा पांडे

गुवा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time