Chaibasa: चाईबासा में नशा तस्करी का बड़ा खुलासा, 30 पुड़िया ब्राउन शुगर सहित एक गिरफ्तार

चाईबासा:  चाईबासा पुलिस के नशे के खिलाफ अभियान के तहत 10 नवंबर 2025 को एक बड़ी कार्रवाई हुई। सदर थाना क्षेत्र के आमलाटोला रेलवे अंडरपास के पास पुलिस ने छापामारी कर मनीष कुमार खिरवाल (31) को 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक, चाईबासा को सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि ब्राउन शुगर वह अदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी फिरदौस अंसारी से लाकर बेच रहा था।

सदर थाना में मनीष कुमार और फिरदौस अंसारी के खिलाफ कांड संख्या 87/25, धारा 17 ए/21 ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए अभियुक्त मनीष कुमार खिरवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

मनीष कुमार खिरवाल का पहले भी नशा तस्करी में रिकॉर्ड रहा है:
सदर थाना कांड सं. 100/2022, दिनांक 27.09.22, धारा 22(B) एनडीपीएस एक्ट।
सदर थाना कांड सं. 80/2023, दिनांक 12.07.23, धारा 341/326/307/504/506

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरगोड़ा में रातों-रात उड़ गए 26 खंभों पर लगे 11,000 वोल्ट के तार, गांवों में बत्ती गुल – जनजीवन ठप

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time