Bahragora: बहरागोड़ा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव, हेमसागर तालाब टोला में गुरुवार दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। हादसे में कपड़े, बिस्तर, बर्तन, चावल-धान की बोरियां, नगद राशि और कुछ गहने जलकर राख हो गए। घटना के समय घर के मालिक घासीराम भोक्ता और परिवार के सभी सदस्य खेत में काम कर रहे थे। इसलिए किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

करीब दोपहर 1 बजे पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने शोर मचाया और लोगों के साथ मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा। पास के तालाब से पानी लाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की खबर मिलते ही खंडामौदा पंचायत की उप मुखिया तनुश्री मंडल और लालटू बेरा मौके पर पहुंचे और नुकसान की जानकारी ली।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jadugora: देशभक्ति नारों से गूंजा जादूगोड़ा, स्कूली बच्चों के साथ CRPF ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time