बहरागोड़ा: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में बुधवार को महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती ‘भारतीय भाषा उत्सव’ के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने बताया कि इस विशेष अवसर पर विद्यालय और समुदाय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह उत्सव छात्रों में भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान, विविधता और सहभागिता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।
समापन अवधि में भाषा उत्सव यात्रा, भाषा विसर्जन शिविर, भाषा कला महोत्सव, भारतीय भाषा कला महोत्सव और जनजागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे, जिसके जरिए भाषाई समृद्धि का संदेश फैलाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन छोटेलाल कुशवाहा ने किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल, सीमा कुमारी, अप्सरा बाला सहित कई शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: झारनेट स्लो – जनता परेशान, पोटका विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा




















































