Bahragora: बाबा सत्यनाथ शिव मंदिर के 100 साल पूरे, पांच दिन चलेगा धार्मिक महोत्सव

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुहियापाल स्थित ऐतिहासिक बाबा सत्यनाथ (शिव) मंदिर ने इस वर्ष अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर 28 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक पांच दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।

अनुष्ठान की तैयारियों की शुरुआत गुरुवार को मंदिर परिसर में भूमि पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कार्य संपन्न किया गया। पूजा में पुजारी सुधाकर पांडा, अंतर्यामी उपाध्याय, रुद्र प्रताप पांडा और टुनू उपाध्याय ने प्रमुख भूमिका निभाई।

मंदिर के शताब्दी वर्ष को सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों में जुटे हैं। इस अवसर पर देवदत्त पांडा, समरेंद्र उपाध्याय, सरोज उपाध्याय, रबीन महाकुड़, पदमालोचन बेरा, सोमलोचन महाकुड़, दुर्गा महाकुड़, अश्विनी पांडा, ब्रह्मा मिश्र, विमल साहू सहित कई कमेटी सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jhargram: स्कूल बस सुरक्षा पर झाड़ग्राम पुलिस सख्त, विशेष जांच अभियान शुरू

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time