Bahragora: गांव-गांव में निकला भक्ति से ओतप्रोत झंडा जुलूस, युवाओं की कलाओं और जयकारों से गूंज उठा बहरागोड़ा

बहरागोड़ा : रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा, दारीशोल, पांचरूलिया, जगन्नाथपुर और आडंग गांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पूजा कर भव्य झंडा जुलूस निकाला गया. गाजे-बाजे के साथ निकले इस जुलूस में श्रद्धालु हाथों में तलवार, लाठी और केसरिया ध्वज लिए हुए जय श्रीराम के जयघोष करते चले.

दारीशोल और खंडामौदा में उत्सव का विशेष रंग

दारीशोल में जुलूस हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सर्विस रोड से होते हुए पूरे गांव में भ्रमण करता हुआ पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुआ. खंडामौदा में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर के समीप स्थित पूजा स्थल पर जुलूस का समापन हुआ.जुलूस में युवाओं ने पारंपरिक युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. लाठी और तलवार चलाने की कला से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. करतबों से सजे इस आयोजन ने रामनवमी की आस्था को जीवंत कर दिया.पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रहे. बडशोल थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा. वहीं मजिस्ट्रेट अभिजीत बेरा भी लगातार निगरानी में लगे रहे.

रामभक्ति में डूबे गांव, सैकड़ों लोगों की उपस्थिति

खंडामौदा स्थित जय बजरंगबली अखाड़ा में कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इनमें थाना प्रभारी चंदन कुमार, बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा, आरएसएस के मनोज कुमार गिरि, शिवशंकर माइती, पंचानन मुंडा, निलेश बेरा, मानस बेरा, शशांक शेखर पाल, लंबोदर कुंअर, आशीष सतपति, गदाधर नायक, आर्ततरण बेरा, जयंत बेरा, अमित बेरा, लक्ष्मीन्द्र नायक, सुशांत माइती, देबदत्त मुंडा, आसिश कुंवर, बादल वरण बेरा, पीयूष त्रिपाठी और सैकड़ों श्रद्धालु व युवा शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में सरयू राय ने किया धार्मिक अनुष्ठान, माता सिद्धिदात्री की हुई पूजा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time