Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में सरयू राय ने किया धार्मिक अनुष्ठान, माता सिद्धिदात्री की हुई पूजा

कन्या पूजन और महावीरी ध्वज स्थापित, सैकड़ों ने ग्रहण किया भोग

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रविवार को परंपरागत उल्लास और भक्तिभाव से माता सिद्धिदात्री की पूजा की और प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी मनायी। विगत कई दिनों से चल रहे गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस के नवाहपरायण पाठ की भी आज पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल महावीरी पताका भी लगाया गया। मां काली के समक्ष कुष्मांड (भतुआ) की बलि दी गई। राय ने समस्त मानव के कल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कन्या पूजन किया और सभी कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। बाद में उन्होंने कन्याओं को उपहार भी दिये।

आरती के पश्चात हनुमान जी का झंडा पूजन हुआ

प्रख्यात पुजारी विनोद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह श्री गौरी-गणेश समेत देवी सिद्धिदात्री का पूजन कराया गया। यह नियमित पूजन था। इस पूजन के बाद आरती की गई। आरती के पश्चात हनुमान जी का झंडा पूजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। पूजन के बाद फिर से हवन किया गया। हवन संपन्न होने के बाद मां काली की प्रतिमा के समक्ष कुष्मांड (भतुआ) बलि दी गई। इस बलि के उपरांत श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में महीवीरी झंडा गाड़ा गय़ा। फिर पूर्णाहुति कर आरती, पुष्पांजलि और भोग वितरण हुआ। भोग वितरण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

ये थे शामिल 

इस अवसर पर प्रमुख रुप से उपस्थित लोगों में आशुतोष राय, शिवशंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, चंद्रशेखर राव, विवेक पांडेय, धर्मेंद्र प्रसाद, दीपू सिंह, राजन सिंह राजपूत, साकेत गौतम, हरेराम सिंह, निखार सबलोक, अशोक कुमार, असीम पाठक, श्याम सिंह, पुरुषोत्तम मिश्रा, अर्जुन यादव, विजय सिंह, अभय सिंह, प्रकाश कोया, विनीत आदि शामिल थे।

 

इसे भी पढ़ें : Baharagora: भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जयप्रकाश नारायण भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी षाड़ंगी ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित जयप्रकाश नारायण भवन परिसर में शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (जमशेदपुर एवं बहरागोड़ा) तथा महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time