लोन लेकर नहीं चुकाने वाले ऋणधारकों को बैंक ने दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम

 

गम्हरिया: कोऑपरेटिव बैंक गम्हरिया शाखा से लोन लेकर नहीं चुकाने वाले ऋणधारकों के खिलाफ बैंक द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके तहत शनिवार को बैंक शाखा प्रबंधक रंजन रॉय चौधरी के नेतृत्व में बैंककर्मियों द्वारा मोहनपुर, बलरामपुर, सातबोहनी, शांतिनगर, टायो कॉलोनी, रापचा में अभियान चलाकर ऋणधारकों के घर पर पहुंचे. साथ ही 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए उन्हें वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) के तहत स्वतः लोन की राशि जमा कर देने का निर्देश दिया गया. वहीं निर्धारित समय के अंदर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी.

 

इसे भी पढ़ेःपूर्वी सिंहभूम में उपविकास आयुक्त की पदस्थापना को लेकर मुख्यमंत्री से मिली जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं डॉ परितोष सिंह

इस संबंध में शाखा प्रबंधक चौधरी ने बताया कि बैंक के करीब दो सौ ऋणधारकों में एक करोड़ रुपये तक की राशि बकाया है. इसमें अधिकतम 14 लाख व न्यूनतम 20 हजार की राशि है. उनकी सूची तैयार कर ली गयी है. कई बार आग्रह किये जाने के बाद भी ऋणधारकों द्वारा करीब पांच वर्ष से लोन की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. जिसको देखते हुए आज सामूहिक रुप से ऋणधारकों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें 15 दिनों में वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के तहत ऋण चुकाने को कहा गया है. ऋणधारकों द्वारा समय पर ऋण नहीं चुकाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वसूली टीम में शाखा सहायक चैतन्य स्वर्णकार, जेएसएलपीएस की त्रिशल्या रॉय व चाईबासा से पहुंची पुलिस प्रशासन के जवान शामिल थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *