Bettiah : एक साल के बच्चे ने कोबरा को दांत से काटा, सांप की मौत

बेतिया : बिहार के बेतिया से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साल के बच्चे ने जहरीले कोबरा को दांत से काट दिया। इससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। सांप को काटने के कुछ घंटे बाद बच्चा भी बेहोश हो गया। बुधवार दोपहर गोविंदा की मां जब लकड़ी तोड़ने गई थीं, तब गोविंदा थोड़ी दूरी पर खेल रहा था। इसी दौरान गोविंदा को एक सांप नजर आया। उसे लगा कि ये एक खिलौना है और उसने उसे खिलौना समझकर ही पहले पकड़ा और बाद में उसे दांत से काट दिया। बच्चे ने जैसे ही सांप को काटा उसके तुरंत बाद ही सांप की मौत हो गई। घटना चंपारण के मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: स्वर्णरेखा-खरकई उफान पर – नदियों के रौद्र रूप से डरे घाटवासी, प्रशासन अलर्ट

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : रोहनी बेड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा–कार की टक्कर में तीन घायल

जादूगोड़ा–कालिकापुर मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे रोहनी बेड़ा गांव के समीप जादूगोड़ा–कालिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार संध्या करीब चार बजे…

Spread the love

Baharagoda : बहरागोड़ा में सड़क हादसा : अनियंत्रित बाइक ने गोलगप्पे ठेले को मारी टक्कर, तीन घायल

एनएच-18 पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो की हालत गंभीर एनएच-18 पर तेज रफ्तार बाइक से हुआ भीषण हादसा बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *