Deoghar: पर्यावरण दिवस पर भाविप ने कपड़े के थैले का किया वितरण

 

देवघर: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को भारत विकास परिषद देवघर शाखा की ओर से तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले सुबह में हदहदिया पुल के निकट जलसार पार्क के वॉकिंग पाथ के मुख्य गेट के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद पर्यावरण दिवस 2025 के थीम वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना विषय पर जागरूकता अभियान के तहत तिवारी चौक में पॉलिथीन में सब्जी खरीद रहे लोगों के बीच कपड़े का कैरीबैग वितरित किया गया। प्लास्टिक छोड़ने की जागरूकता के लिए सांकेतिक रूप से लगभग 250 लोगों को कैरीबैग बांटा गया। कार्यक्रम के तीसरे चरण में परिषद के द्वारा जलसार चिल्ड्रेन पार्क में 40 रंग-बिरंगे फूल के पौधे लगाए गए।

सफाईकर्मी मौजूद थे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पौधे और वृक्ष लगाने और लोगों और विभिन्न संस्थाओं को पौधा उपलब्ध कराने के शौकीन के रूप में प्रसिद्ध डॉ. एससी नायक थे। मौके पर परिषद के उत्तर झारखंड प्रांत के महासचिव प्रकाश चन्द्र सिंह की उपस्थिति में शाखा के अध्यक्ष आलोक मल्लिक, सचिव कंचन शेखर सिंह, वित्तसचिव एसपी भुईयां बिलास, उपाध्यक्ष अभय कुमार, पर्यावरण संयोजक प्रशांत कुमार सिन्हा, रंजीत बरनवाल, रामकिशोर सिंह, आशा प्रसाद, किरण बरनवाल, कंचन मूर्ति साह सहित सफाईकर्मी मौजूद थे।

 

छोटा प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से किया

भाविप देवघर शाखा के अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने बताया कि परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संतुलित पर्यावरण अनुकूलता के लिए स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, पौधारोपण और पॉलिथीन बैग के उपयोग को छोड़ने का संदेश देने का छोटा प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से किया है। वहीं उन्होंने जलसार वॉकिंग पाथ के पर्याप्त रख-रखाव, स्वच्छता और गार्डेनिंग की समुचित व्यवस्था नहीं रहने पर चिंता व्यक्त किया है। उन्होंने निगम प्रशासन से इसके उचित और स्वच्छ रखरखाव की आवश्यक व्यवस्था बहाल करने की अपेक्षा व्यक्त किया है।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

    गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

    Spread the love

    Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time