Deoghar: इंटक नेताओं ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

 

देवघर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जसीडीह स्थित संथाली मोहल्ला के वार्ड नंबर-1 में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने पौधरोपण किया। मौके पर इंटक जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने लोगों से पौधरोपण कर पर्यावरण से जुड़ने की अपील की, ताकि वायुमंडल प्रदूषण मुक्त रहे और मानव जीवन की रक्षा हो सके। वहीं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण का प्रश्न राष्ट्र के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है।

प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लें

आज जरूरत इस बात की है कि हम सब मिलकर प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लें तथा अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाएं ताकि लगातार ध्वस्त हो रहे पर्यावरण को संतुलित एवं सुरक्षित रखा जा सके। जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि विभिन्न प्रकार की समस्याओं के कारण पर्यावरण प्रदूषित एवं असंतुलित हो रही है और इस समस्या से निपटने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि जन सहयोग की भूमिका भी जरूरी है। यह जानकारी देवघर जिला इंटक के सचिव सह कार्यालय प्रभारी अभिषेक सिंह ने दी।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: गौरांगडीह में सखी वन स्टॉप सेंटर का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

    पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

    Spread the love

    Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time