Jamshedpur: सिदगोड़ा में बाइक सवार अपराधियों ने की लूटपाट, हवाई फायरिंग कर फरार

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एआईडब्ल्यूसी स्कूल के पास रविवार रात 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने तैयब अंसारी से लूट की और घटना को अंजाम देने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना की सूचना सिदगोड़ा थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

तैयब अंसारी का बयान और पुलिस की कार्रवाई

तैयब अंसारी, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं, सिदगोड़ा में एक शराब दुकान में काम करते हैं. रविवार रात दुकान बंद करने के बाद वह बागुननगर स्थित अपने आवास जा रहे थे. जब वह एआईडब्ल्यूसी स्कूल की गली में पहुंचे, तो तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका और हथियार दिखाकर उनका बैग लूट लिया. अपराधियों ने बैग लूटने के बाद हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. तैयब ने बताया कि बैग में केवल दो बोतल शराब थी, और संभवत: बदमाशों ने नकदी के लिए घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने की जांच और खोखा बरामद

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है. पुलिस ने कलीम के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 500 MT गोदाम निर्माण के लिए लैम्पसों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time