West Singhbhum: पत्नी को बचाने आए युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गुवा: किरीबुरु के चर्च हाटिंग निवासी चन्द्रमोहन गोप ने नशे की हालत में मुर्गापाड़ा निवासी करण हेम्ब्रम (पिता – दुर्गा हेम्ब्रम) पर चाकू से हमला कर दिया. घटना 9 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे की है. घायल करण हेम्ब्रम ने बताया कि चन्द्रमोहन गोप नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था. उसके हाथ में चाकू था, और वह पत्नी पर हमला न कर दे, इस डर से करण बीच-बचाव करने लगा. इसी दौरान चन्द्रमोहन ने चाकू से करण के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

वहीं आरोपी चन्द्रमोहन की पत्नी ने बताया कि चन्द्रमोहन शराब के नशे में था और जबरदस्ती घर के अंदर चलने की जिद कर रहा था. मना करने पर वह झगड़ा करने लगा. इसी बीच करण बीच-बचाव करने आया, तो चन्द्रमोहन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, चन्द्रमोहन और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. दोनों के रिश्ते में काफी तनाव था. इससे पहले भी चन्द्रमोहन ने लोहे के औजार (दाउली) से पत्नी पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था. घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरु थाना प्रभारी मुनाजीर हसन मौके पर पहुंचे और आरोपी चन्द्रमोहन गोप को गिरफ्तार कर लिया. घायल करण हेम्ब्रम को तत्काल सेल अस्पताल, किरीबुरु में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार करण अब खतरे से बाहर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सिदगोड़ा में बाइक सवार अपराधियों ने की लूटपाट, हवाई फायरिंग कर फरार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time