Delhi : दिल्ली में अबकी बार भाजपा सरकार

दिल्ली :  दिल्ली विधानसभा का चुनाव परिणाम आ गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिला है. आम आदमी पार्टी (आप) बुरी तरह पराजित हुई है. परिणाम के आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा ने जितने अधिक सीटों पर जीत दर्ज की, आप को उतने अधिक सीट का नुकसान हुआ. यानी दिल्ली में ना कांग्रेस पहले थी और ना अब. भाजपा 47-48 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है, जबकि आप को 22-22 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिला थी, इस बार भी कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : सीपीआई संगठन की मजबूतीकरण को लेकर लोकल कमेटी ने की बैठक आयोजित

केजरीवाल के अहंकार ने पार्टी की लुटिया डुबो दी

इस चुनाव परिणाम के बाद दो बातें स्पष्ट हो गयी है. केजरीवाल के अहंकार ने उनकी लुटिया डुबो दी. लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन और खास कर कांग्रेस से अलग होना, उनकी हार का सबसे बड़ा कारण बना है. ना सिर्फ उनकी पार्टी हारी, बल्कि वह खुद हार गये. शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हार गये. मुख्यमंत्री अतिशी पर हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन उन्होंने रमेश बिधूड़ी को हराकर जीत हासिल की. वोट प्रतिशत को देखें तो भाजपा को 47.17 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि आप को 43.02 प्रतिशत. वहीं कांग्रेस ने 6.51 प्रतिशत वोट हासिल किये हैं. मतलब अगर आप ने कांग्रेस से दूरी नहीं बढ़ायी होती, चुनाव में इंडिया गठबंधन में साथ रहे दोनों दल साथ होते, एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार नहीं करते तो शायद हालात अलग होते.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : निजी स्कूलों में 1750 बीपीएल सीटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time