पटमदा : झारखंड नव निर्माण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अवधेश मुर्मू के नेतृत्व में बोडा़म में प्रखण्ड कमिटी का विस्तार किया गया. जिसमें भारतीय संविधान के सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन तथा जल, जंगल तथा जमीन की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया. क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बोडाम प्रखण्ड के पांच पंचायतों में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण चलाने का निर्णय लिया गया. कमिटी में बोडाम प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में अमर सिंह सरदार, उपाध्यक्ष रासबिहारी सिंह, कोषाध्यक्ष कालेश्वर टुडु को नियुक्त किया गया। सक्रिय सदस्य के रूप में राहुल महतो,पंकज महतो, सत्यनारायण सिंह, सुरज कुमार के नाम की घोषणा की गई.
There is no ads to display, Please add some


















































