Gua : लौहांचल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, रामा पांडेय 9 फरवरी को झामुमो का थामेंगे दामन

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा के काफी करीबी रहे हैं मजदूर नेता रामा पांडेय
गुवा :  झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष और प्रभावशाली मजदूर नेता रामा पांडेय आगामी 9 फरवरी को गुवा में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थामेंगे. इस अवसर पर गुवा के बड़ा क्लब में झामुमो द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसमें झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान दीपक बिरुवा स्वयं रामा पांडेय को झामुमो की सदस्यता दिलाएंगे. रामा पांडेय के झामुमो में शामिल होने से भाजपा, विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा के राजनीतिक प्रभाव पर असर पड़ने की संभावना है. वहीं, झामुमो को जगन्नाथपुर और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी. उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में रामा पांडेय ने गीता कोड़ा के लिए कड़ी मेहनत की थी, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली.
प्रभावशाली मजदूर नेता की रही है पहचान
रामा पांडेय अब तक किसी भी राजनीतिक दल के प्राथमिक सदस्य नहीं रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से कोड़ा दंपति के साथ विभिन्न चुनावी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. चाहे कोड़ा दंपति जय भारत समानता पार्टी, कांग्रेस या फिर भाजपा में रहे हों, रामा पांडेय हमेशा उनके समर्थन में खड़े दिखे. उनकी पहचान सिर्फ एक राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में नहीं, बल्कि एक दबंग मजदूर नेता के रूप में भी रही है. उन्होंने कोड़ा दंपति के साथ मिलकर विभिन्न मजदूर संगठनों के सहयोग से सेल गुवा प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों के अधिकारों को लेकर बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया है.
नई पारी के गवाह बनेंगे समर्थक
रामा पांडेय के झामुमो में शामिल होने के इस ऐतिहासिक मौके पर सेल किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुवा, चिड़िया के सेल कर्मी, ठेका मजदूरों सहित गोइलकेरा, जराईकेला, मनोहरपुर, चिड़िया, गुवा, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु आदि इलाकों से बड़ी संख्या में समर्थक गुवा के बड़ा क्लब में जुटेंगे. उनकी इस राजनीतिक पारी की शुरुआत से झारखंड की सियासत में नई हलचल मचने की संभावना है.

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time