Jadugoda : राशन में कटौती के खिलाफ पीडीएस डीलर के आवास पर लाभुकों का प्रदर्शन

दिसंबर-जनवरी माह का राशन नहीं उठाने की घोषणा

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा से सटे ग्वालकाटा पंचायत के गौड ग्राम के शासनघुटु टोला के ग्रामीणों ने राशन में कटौती के खिलाफ राशन डीलर निकी हांसदा के आवास के समक्ष प्रदर्शन किया व अपने गुस्से का इजहार किया. ग्रामीण पंकज धल, बलाई मार्डी,विश्वनाथ सोरेन का आरोप हैं कि राशन डीलर निकी हांसदा राशन में भारी कटौती कर रहा है. उन्होंने राशन कम देने का आरोप लगाया तथा कहा कि 20 किलो के चावल की जगह 5 किलोग्राम की कटौती कर 15 किलोग्राम राशन दे रहा है.

इसे भी पढ़ें : 

इसी तरह आवंटित 30 किलोग्राम चावल के बदले 15 किलोग्राम चावल देकर भोली भाली जनता को ठगा जा रहा है. जिसका ग्रामीण विरोध जता रहे है व डीलर के निलंबन की मांग कर रहे है. इसी तरह नमक में ही भारी हेरा फेरी का आरोप लगाया. लाभुकों ने कहा कि पांच रुपया में तीन पैकेट नामक दिया जाता है जबकि प्रति नमक एक रुपया लेने का प्रावधान है. दाल बीते दो महीने दिसंबर व जनवरी का नहीं मिला जबकि बायोमीट्रिक फिंगर ले लिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि चावल का फिंगर लेने के बाद भी नहीं मिलता. ग्रामीणों ने झारखंड सरकार से सही समय पर राशन मुहैया कराने व आवंटित चावल मुहैया करने की मांग उठाई है.

इसे भी पढ़ें :

ग्रामीणों का आरोप निराधार : डीलर
शासनघुटू के डीलर निकी हांसदा ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप निराधार है. सरकारी नियम के तहत ग्रामीणों को राशन मुहैया कराया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीणों का दिसंबर व जनवरी का राशन दिया गया है। किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जा रही हैं.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time