Rajasthan: कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस भेजा

राजस्थानः प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पिछले दिनों सरकार पर उनके फोन टैप करने के आरोप लगाया था. जिससे राजस्थान के भाजपा सरकार में घमासान मच गया है. इधर विपक्ष भी इस मामले पर सरकार से सवाल कर रहा है. जिससे सरकार के किरकिरी हो रही है. इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को उनके द्वारा सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाकर सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है.

तीन दिन में जवाब देने का निर्देश

पार्टी नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी.. पार्टी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि मीणा ने सार्वजनिक रूप से यह आरोप लगाकर सरकार की ‘‘छवि धूमिल’’ की है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है. पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए मीणा को तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है. पार्टी नेताओं का मानना है कि मंत्री ने सार्वजनिक बयान देकर भाजपा की बहुमत वाली सरकार की छवि धूमिल की है. भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और मीणा को तीन दिन के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है.

मीणा को कारण बताओ नोटिस की जानकारी नहीं

वहीं किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उन्हें कारण बताओ नोटिस की जानकारी नहीं है. मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं. जैसे ही मुझे नोटिस मिलेगा, मैं तय समय सीमा के भीतर पार्टी नेतृत्व को अपना जवाब भेज दूंगा. लोकसभा चुनाव में राजस्थान में पार्टी के अपेक्षाकृत निराशाजनक प्रदर्शन के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने जयपुर में पिछले साल चार जुलाई को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया को अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी.

इसे भी पढ़ेः Rajasthan: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान सरकार पर लगाए जासूसी व फोन टेप करने के आरोप

 

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

Spread the love

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time