बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के 4F सूर्य मंदिर के प्रांगण में नव दिवसीय माँ राज राजेश्वरी महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन 18 मार्च से शुरू होगा. इस महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इसमें दूर-दूर से भक्तजन भाग लेने के लिए आ रहे हैं. इस बृहद महायज्ञ का आयोजन दामोदर नदी तट से होगा, जहां वैदिक ब्राह्मणों द्वारा नदी की पूजा की जाएगी. इसके बाद वरुण कलश पूजन और रथ, हाथी, घोड़ा तथा कीर्तन मंडली के साथ गाजे-बाजे में कलश यात्रा यज्ञ मंडप की ओर प्रस्थान करेगी. इस यात्रा में बोकारो के भक्तगण और महिलाएं भक्ति भाव से शामिल होंगी.
पंचांग पूजन और देवी भागवत कथा
19 मार्च को महायज्ञ की प्रक्रिया के तहत पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश के साथ-साथ अग्नि प्रकट होगा. इसके बाद बेदी पूजन, कुंड पूजन और मां राजराजेश्वरी का सहस्त्रार्चन होगा. इस दिन ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ नियम का संकल्प भी कराया जाएगा. शाम 6:15 बजे देवी भागवत कथा का प्रारंभ होगा, जो 9:30 बजे तक चलेगी. रात 12 बजे तक मां भगवती का जागरण भी आयोजित किया जाएगा.
मुख्य यजमान और सहयोगी सदस्य
महायज्ञ में प्रमुख यजमानों के रूप में कृष्णकांत त्रिपाठी, नितिन त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार तिवारी, विमलेश पांडे, विजय उपाध्याय, ममता प्रियदर्शी, प्रमोद सिंह, रोशन कुमार, प्राची त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी, विमल चंद्र, अजय गुप्ता, प्रत्यूष कुमार, डॉक्टर परमानंद चंद्रवंशी, विजय तिवारी, ओंकार तिवारी, राजीव पांडे, दालो यादव, संजय यादव और कई अन्य यजमानों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी.
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: रोवाम गांव में सुख-शांति और खुशहाली के लिए की गई मुर्गियों की पूजा अर्चना


















































