West Singhbhum: रोवाम गांव में सुख-शांति और खुशहाली के लिए की गई मुर्गियों की पूजा अर्चना

गुवा: रोवाम गांव में दीउरी मागिया सिद्धू के नेतृत्व में मुर्गियों की पूजा अर्चना कर गांव के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई. इस मौके पर गांव के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्सव के माहौल में ढोलक, नगाड़े और मादल की थाप पर रातभर नृत्य किया. पूजा अर्चना में सहयोगिनी के रूप में दुलू सिद्धू, टारू पूर्ति और डांडिया सिद्धू का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

काले मुर्गे का परंपरागत अनुष्ठान

पूजा के दौरान, काले मुर्गे को परंपरा के अनुसार आसमान में छोड़ने का विशेष महत्व था. ग्रामीणों का मानना है कि काले मुर्गे को पत्थर से मारने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. यह परंपरा गांव की खुशहाली और समृद्धि की प्रतीक मानी जाती है. इसके बाद, देशाउली सरना स्थान सिंहबंगा में पूजा अर्चना की गई, ताकि फसलों की उन्नति हो और गांव में सुख-शांति बनी रहे.

बच्चों का उत्साह और नृत्य

इस अवसर पर बच्चों ने भी उत्साह के साथ नए कपड़े पहनकर नृत्य किया और अपने जोश को व्यक्त किया. गांव में एक विशेष माहौल था, जिसमें सभी लोग एकजुट होकर खुशियों का आनंद ले रहे थे.इस अवसर पर मुंडा बुधराम सिद्धू, वार्ड सदस्य राजू गोप, रामो सिद्धू, जगदीश पूर्ति, राम पूर्ति, कृष्ण टोपनो, रवीद्र पूर्ति, रवि चातार, गुरु चरण हेस्सा, डांगर सिद्धू सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: मारवाड़ी समाज का राजस्थान दिवस, 30 मार्च को देवघर में होगा धमाल

Spread the love

Related Posts

Muri : मुहर्रम को लेकर सिल्ली व मुरी थाना की शांति समिति की हुई संयुक्त बैठक शांतिपूर्ण जुलूस निकालने पर बनी सहमति

मुरी : मुहर्रम को लेकर सिल्ली और मुरी थाना की संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने मुहर्रम के धार्मिक जुलूस…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time