Tata Motors Workers Union: 60 साल के हुए अध्यक्ष गुरमीत सिंह, यूनियन में जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन कंपनी के विभिन्न डिवीजनों और यूनियन कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया. समारोह में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को प्रात: 9:45 बजे फाउंड्री डिवीजन के सभागार में हुई, जहां गुरमीत सिंह ने अपने जन्मदिन का केक काटा. इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख व्यक्ति

फाउंड्री डिवीजन में आयोजित इस समारोह में ईआर हेड सौमिक रॉय, महामंत्री आरके सिंह, फाउंड्री डिवीजन के जीएम डॉ. डीएस पदन और अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे. सभी ने गुरमीत सिंह को उनके 60वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं.

आरके सिंह का संदेश और शुभकामनाएं

महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “तोते भाई समय और यादाश्त के पक्के हैं, इनसे हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. आज गुरमीत सिंह जी 60 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन उनका जोश और सोच आज भी 16 वर्ष के युवा जैसा है.” उन्होंने आगे कहा कि चाहे पुणे हो या मुंबई, वे हमेशा साथ रहे और अध्यक्ष जी का पूर्ण सहयोग मिला.

सौमिक रॉय और डॉ. डीएस प्रधान की शुभकामनाएं

ईआर हेड सौमिक रॉय ने अपने संबोधन में गुरमीत सिंह के कुशल व्यक्तित्व और सूझ-बूझ की तारीफ की. उन्होंने कहा कि “गुरमीत सिंह ऊपर से भले कठोर दिखते हों, लेकिन उनका दिल बहुत नरम है. मैं उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
डॉ. डीएस प्रधान ने भी अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए गुरमीत सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. कार्यक्रम के दौरान गुरमीत सिंह, आरके सिंह और सौमिक रॉय को फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

यूनियन परिसर में भी जन्मदिन का जश्न

यूनियन परिसर में भी गुरमीत सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. यहां केक काटने के बाद, महामंत्री आरके सिंह ने यूनियन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

वर्ल्ड ट्रक डिवीजन में जन्मोत्सव

बाद में, दोपहर 1 बजे वर्ल्ड ट्रक डिवीजन में भी गुरमीत सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया, जहां भी केक काटा गया. कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ने शायराना अंदाज में किया. इस दौरान महामंत्री आरके सिंह और अध्यक्ष गुरमीत सिंह को अंगवस्त्र और बुके भेंटकर स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से मिलकर की हवलदार सूरज राय की रिहाई की माँग, जुगसलाई घटना पर गहरा विरोध


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time