Gamharia: चंपाई सोरेन बने आदिवासी सांवता सुसार आखाड़ा के मुख्य संयोजक

गम्हरिया: झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में आदिवासियों पर हो रहे शोषण और अत्याचार के खिलाफ आदिवासी समाज में जागरूकता बढ़ने लगी है. इस जागरूकता को और गति देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने की दिशा में आदिवासी सांवता सुसार आखाड़ा का गठन किया गया है. इस महत्वपूर्ण पहल में पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक चंपाई सोरेन को मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया है.

पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन का विस्तार

आखाड़ा के गठन के बाद कई अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई. पूर्व प्रमुख रामदास टुडू को जिला संयोजक और सोनाराम मार्डी को प्रखंड संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा सुजान हांसदा, बाबूराम मार्डी, बीरेन सोरेन और पवन चंद्र हांसदा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

कार्यक्रम में स्वागत और सदस्यता ग्रहण

सोमवार शाम कांड्रा मोड़ में आयोजित एक कार्यक्रम में आदिवासी सांवता सुसार आखाड़ा के नए पदाधिकारियों ने श्री चंपाई सोरेन का अभिवादन किया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग ने सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में राम हांसदा, भीम हांसदा समेत समाज के कई अन्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल को सराहा और इसे आदिवासी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

इसे भी पढ़ें : 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time