बोकारो पुलिस ने छापामारी कर 20 पेटी नकली विदेशी शराब किया जब्त

पुलिस ने 40 लीटर स्पिरिट, 180 लीटर विदेशी शराब, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, खाली बोतल, लेबल, ढ़क्कन किया बरामद.

बोकारो : डीसी विजया जाधव के निर्देश पर सोमवार को बोकारो के सहायक आयुक्त उत्पाद व जिला उत्पाद टीम के सहयोग से जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकीडीह में सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर छापामारी किया. सुरेंद्र अग्रवाल के घर से टीम ने 2 जार (40 लीटर) स्पिरिट, मकान के पिछे बने कमरे के तहख़ाना से शराब बनाने की सामग्री बरामद किया है. छापामारी टीम ने विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, खाली बोतल, विभिन्न ब्रांड के ढ़क्कन एवं झारखंड सरकार के नकली लोगो एवं 20 पेटी (180 लीटर) नकली विदेशी शराब जब्त किया. टीम ने मामले में संलिप्त अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया है. छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर सह तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो सह चंदपुरा महेश दास शामिल थे.

 

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने हत्या की योजना रच रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एग्रिको के खाली क्वाटर से बरामद हुआ पिस्तौल और कारतूस हत्या की साजिश में शामिल दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *