BREAKING : बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग पर जामशोला के निकट प्रोपलीन गैस टैंकर में रिसाव, एनएच पर आवागमन रोका गया,

डीसी ने आम लोगों से संयम बनाए रखने व  सहयोग की अपील की

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के एनएच 49 पर बेला तथा गम्हरिया चौक के बीच मंगलवार की सुबह 6:00 के करीब एक गैस टैंकर ( MP14H0570) से गैस रिसाव होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया.साथ ही एनएच के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.वहीं मौके के पर पहुंचे बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा व थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने गैस रिसाव पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही
उड़ीसा बालेश्वर से एक्सपर्ट को बुलाया गया है .वहीं प्रशासन द्वारा फायर ब्रिगेड का इंतजाम मौके पर रखा गया है . चालक द्वारा बताया गया कि यह गैस टैंकर मथुरा से पारादीप की ओर जा रहा था रहा है. जिसमें बीस टन के लगभग प्रोपिलीन गैस भरा हुआ है. जोकि बहरागोड़ा कालियाडिंगा ओवर ब्रिज के नीचे कहीं दुर्घटना ग्रस्त होने से गैस का हिसाब शुरू हो गया.जिससे गैस टैंकर के चालक अपने जान को जोखिम में डालते हुए घनी आबादी से दूर लाकर गाड़ी खड़ी कर दी गई. समाचार लिखे जाने तक गैस टैंकर को उसी स्थिति में खड़ा रखा है. प्रशासन द्वारा उस रास्ते में लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद रखा गया है . दूसरी ओर उपायुक्त ने आम नागरिकों से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर प्रशासन की पूरी निगरानी है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से कहा कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, घबराएँ नहीं और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें।

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time