Breaking News:  महाकुभ गए देवघर के तीर्थयात्रियों की बस उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पलटी, 20 जख्मी

देवघरः जिले के सारठ और सारवां प्रखंड के तीर्थयात्रियों को लेकर महाकुंभ गई एक बस उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रामनगर नेशनल हाईवे के पास पलट गई. इस हादसे में बस पर सवार 20 लोग जख्मी हो गए, जिसमें 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज चित्रकूट जिले के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. बस का अगला टायर फटने से यह हादसा हुआ है सभी घायल देवघर जिले के सारठ और सारवां प्रखंड के निवासी हैं.

चित्रकूट के एसपी पहुंचे घटनास्थल, लिया जायजा

घटना की जानकारी पाकर चित्रकूट जिले के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. उनका कहना है कि सारे घायल खतरे से बाहर हैं. बस पर करीब 74 यात्री सवार थे जो प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर चित्रकूट  दर्शन के लिए जा रहे थे. अचानक टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें बस का ड्राइवर भी जख्मी हुआ है. स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को किसी तरह बस से सुरक्षित निकाला.

स्थानीय विधायक ने खाने-पीने और अतिरिक्त बस की व्यवस्था की

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी उमेशचंद्र निगम और उप जिलाधिकारी सौरभ यादव ने यात्रियों को इलाज में हर संभव मदद का भरोसा दिया है. हादसे की जानकारी पाकर यूपी के मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी भी घटनास्थल पहुंचे और एसपी, एडीएम और एसडीएम से श्रद्धालुओं को हर संभव मदद के लिए कहा. एडीएम ने बताया कि ग्राम प्रधान को यात्रियों के खाने-पीने के इंतजाम को निर्देश दिए गए हैं. जो यात्री सुरक्षित है, उनके लिए दूसरी बस की व्यवस्था करन गंतव्य तक भेजा गया है. जबकि घायलों को स्वस्थ होने पर बाद में दूसरे बस से भेजा जाएगा.

पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने स्थानीय विधायक की मदद से घायलों का करवाया इलाज

उधर महाकुंभ गए सारठ के पूर्व विधायक और सुबह के पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि वे ख़ुद उत्तर प्रदेश में हैं. वहां के स्थानीय मानिकपुर के भाजपा विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी से बात कर यात्रियों के उपचार के लिए एम्बुलेंस, सभी के खाने-पीने की व्यवस्था और 2 बस के लिए एक लाख रुपए की व्यवस्था की गई है.

इसे भी पढ़ेः Gua :  मोटर साइकिल के धक्के से साइकिल सवार छात्र घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : डीसी कार्यालय के गेट पर बुजूर्ग ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, जवान की तत्परता से बची जान

    राजेंद्र नगर की कमेटी में करीब 10 लाख रुपये के कथित गबन का आरोप, महीनों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज था व्यक्ति जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम…

    Spread the love

    Bahragora : पड़ोसी ही निकला चोर गिरोह का मास्टरमाइंड, सुनार सहित 7 गिरफ्तार, नकद, जेवरात व अन्य सामान बरामद

    बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए ईचड़ासोल, राजलाबांध, मुड़ाकाटी, पिठापुरा और केंवला के बंद मकानों को निशाना…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time