Chakulia : अनाज खाने के लिए एसएफसी के गोदाम पर हाथी का हमला जारी, दो शटर तोड़ डाले

चाकुलिया : चाकुलिया में भोजन की तलाश में एक जंगली हाथी का नगर पंचायत कार्यालय से सटे एसएफसी गोदाम पर हमला पिछले कई दिनों से जारी है. सोमवार की भोर करीब 4:00 बजे हाथी एसएफसी गोदाम के पास आ धमका और चावल खाने के लिए गोदाम के दोनों शटर को तोड़ डाला. परंतु चावल खाने में नाकाम रहा. आसपास के ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ा. इसके बाद हाथी हवाई पट्टी की ओर चला गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कम्युनिटी एडवायजरी बोर्ड की मीटिंग में ट्रांसजेंडरों के अधिकारों व चुनौतियों पर हुई चर्चा

शाम होते ही हाथी उपद्रव मचाने लगता है

जानकारी के मुताबिक उक्त जंगली हाथी दिन भर हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगलों में रहता है और शाम होते ही नगर पंचायत क्षेत्र में प्रवेश कर उपद्रव मचाने लगता है. इस हाथी ने पिछले एक सप्ताह से नगर पंचायत क्षेत्र में उपद्रव मचा रखा है. हाथी के कारण हवाई पट्टी से सटी बीड़ी बस्ती, स्वर्णरेखा कॉलोनी, बाजपेयी नगर और नागानल कॉलोनी के ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं. वन विभाग द्वारा इस हाथी को खदेड़ने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Breaking News:  महाकुभ गए देवघर के तीर्थयात्रियों की बस उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पलटी, 20 जख्मी

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time