सेल अस्पताल से छात्र राउरकेला रेफर
गुवा : गुवा स्थित उत्क्रमित विद्यालय घाटकुडी
से साइकिल से अपने घर जा रहे छात्र को एक मोटर साइकिल सवार ने धक्का मार दिया. जिससे छात्र घायल हो गया. इस घटना के बाद मोटर साइकिल सवार फरार हो गया. राहगीरों की मदद से घायल छात्र को सेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए चार को राउरकेला रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में छात्र मंगल चाम्पिया ने बताया कि गुवा स्थित उत्क्रमित विद्यालय घाटकुडी से साइकिल से अपने घर घाटकुड़ी जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार से आ रही लाल रंग की मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार छात्र को धक्का मार दिया. जिससे छात्र की छाती एवं सिर में चोट लग गई. छात्र मंगल चाम्पिया कक्षा तीन में पढ़ता है। इस दुर्घटना में उसकी साइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.
There is no ads to display, Please add some



















































