बहरागोड़ा : विद्या का मंदिर बना शराबियों का अड्डा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया की गिनती बिहार राज्य के समय एक अच्छे विद्यालय के रूप में होती थी. परंतु, आज यह विद्यालय बदहाली के दौर से गुजर रहा है. घेराबंदी होते हुए भी विद्यालय परिसर में शाम ढलने के बाद शराबियों का अड्डा बन जाता है. विद्यालय परिसर में शराब की खाली बोतलें बिखरी पड़ी हैं. भवन की सीढ़ी पर भी प्रत्येक दिन पानी और शराब की खाली बोतलें बिखरी मिलती हैं. शराब की बोतलों के टूटे शीशे से अब तक कई विद्यार्थियों के पांव जख्मी हो चुके हैं.  शराबियों के उपद्रव से विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी त्राहिमाम कर रहे हैं. शराबी विद्यालय भवन की दीवारों पर पान व गुटखा खाकर आए दिन थूकते हैं. विद्यालय परिसर आम रास्ता बन गया है. ज्ञात हो कि इसी स्कूल परिसर में मॉडल क्लास भी संचालित होता है. ज्ञात होगी स्कूल में चारदिवारी तो है लेकिन चारदीवारी को फांद करके शराबी स्कूल में घुसकर शराब पीते हैं.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : रावण दहन के साथ समाप्त हुआ पांच दिवसीय युवा मेला

शराबियों के उत्पात से विद्यालय परिवार परेशान 

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू ने बताया कि घेराबंदी होते भी शराबी घुस जाते हैं यह सबसे बड़ी समस्या है. शराबियों ने उत्पात मचा रखा है. बल्ब के होल्डरों को तोड़ देते हैं. बल्ब चोरी कर लेते हैं. शराब की खाली बोतलों को विद्यालय परिसर में फेंक कर तोड़ देते हैं. इस विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक 655 विद्यार्थी नामांकित हैं. उक्त स्कूल में 9 शिक्षक पदस्थापित हैं.बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला है तो कार्रवाई की जाएगी. शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर जल्द ही सख्ती बरती जाएगी. इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Chakuliya : गर्मी की दस्तक शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का दौर शुरू, जलने लगे जंगल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time