भारत में भी HMPV वायरस के मामले आने लगे है सामने, आइए जाने क्या है इसके लक्षण

 

रडार न्यूज 24 डेस्क :  चीन के साथ ही दुनियाभर में कोरोना वायरस ने खुब कोहराम मचाया था। अभी ये पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ था कि एक और वायरस ने पैर पसारना शुरू कर दिया है, जिसका सबसे अधिक प्रकोप चीन में देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस वक्त चीन में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) वायरस कहर बरपा रहा है। चीन में ये वायरस तेजी से फैल रहा है। हाल यह है कि चीन के अस्पतालों में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़े : गोविंदपुर में पतंग उड़ाने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आया बच्चा, गंभीर हालत में टीएमएच में कराया गया भर्ती

 

भारत में पहला केस

HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) वायरस चीन के उत्तरी इलाकों में तेजी से पैर पसर रहा है। इसकी चपेट में बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। भारत में भी HMPV वायरस का पहला केस मिला है। बेंगलुरु में एक 8 महीने की बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाई गई है।

इसे भी पढ़े : गुरु गोविंद सिंह के 358वां प्रकाशपर्व पर टेल्को गुरुद्वारा से निकला भव्य नगर कीर्तन

क्यों डरा रहा ये वायरस? 

ये वायरस इसलिए भी डरा रहा है क्योंकि आज से 5 साल पहले कोविड-19 के भी शुरुआत में ऐसे ही मामले सामने आए थे और फिर इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। चीन में इस वक्त HMPV वायरस से लाखों लोग प्रभावित हो चुके हैं और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़े : हाईवा कंपनी में फायरिंग और धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार

 

किस उम्र के लोगों को है ज्यादा खतरा?

ब्रिटीश वेबसाइट independent.co.uk के अनुसार HMPV वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को रहता है।

इसे भी पढ़े : पोटका में ट्रैक्टर की चपेट में आकर राहगीर घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

इस मौसम में अधिक खतरा

independent.co.uk के अनुसार HMPV वायरस खांसने और छींकने से निकलने वाली बूंदों के माध्यम से फैलता है। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी ये वायरस फैल सकता है। इसका असर तीन से पांच दिनों तक होता है। सर्दी और वसंत के मौसम में इस वायरस के संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है। यह वायरस खांसने और छींकने के अलावा संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले मिलने, किस करने से भी फैलता है। इसके साथ ही अगर किसी संक्रमित व्यक्ति ने दरवाजे के हैंडल, कीबोर्ड या खिलौनों को छूआ हो तो इससे भी संक्रमण फैल सकता है।

इसे भी पढ़े : छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर किया हमला, ब्लास्ट में 8 जवान शहीद

 

HMPV वायरस के लक्षण

my.clevelandclinic.org वेबसाइट के अनुसार HMPV वायरस से संक्रमित व्यक्ति में खांसी, बुखार, जुकाम, गले में खराश, घबराहट और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण नजर आते हैं।

इसे भी पढ़े : हाईवा कंपनी में फायरिंग और धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time