मुंबई: हाल ही में अभिनेत्री चाहत पांडे ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने का अनुभव साझा किया. चाहत पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह शिव भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं.

चाहत पांडे के साथ उनकी माँ भी थीं मौजूद
इन तस्वीरों में चाहत के साथ उनकी माँ भी नजर आ रही हैं. यह तस्वीरें महाकालेश्वर मंदिर में ली गई हैं, जहां चाहत पांडे शिव की पूजा में लीन दिखाई दे रही हैं.
कैप्शन में लिखा- ‘महाकालेश्वर के दर्शन का सौभाग्य’
चाहत ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “महाकालेश्वर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ” और इसके बाद उन्होंने “जय श्री महाकाल” भी लिखा. चाहत पांडे बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं और अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
इसे भी पढ़ें : Nadaniyan Screening: नादानियां की स्क्रीनिंग पर सारा अली खान ने किया भाई इब्राहिम का बर्थडे सेलिब्रेट
There is no ads to display, Please add some





















































