Chaibasa: ईद की रौनक – पांच स्थानों पर अदा की गई नमाज, बाजारों में दिखी चहल-पहल

चाईबासा: चाईबासा में ईद उल-फितर की नमाज बड़े हर्षोल्लास के साथ तीन मस्जिदों, एक मदरसे और ईदगाह में अदा की गई. इस अवसर पर हजारों की संख्या में नमाजी जुटे और अल्लाह से अमन-चैन और देश की खुशहाली की दुआ मांगी.

नमाज का समय और स्थान

मदीना मस्जिद – सुबह 6:45 बजे (इमाम: हाफिज व कारी मौलाना शाहबाज आलम)
ईदगाह – सुबह 7:00 बजे (इमाम: जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद ताहा हुसैन)
असरा मस्जिद – सुबह 7:15 बजे (इमाम: मौलाना साजिदुल कादरी)
मदरसा अनवारूल उलूम (नीचे टोला) – सुबह 7:15 बजे (इमाम: मौलाना जाहिर मिस्बाही)
जामा मस्जिद – सुबह 7:30 बजे (इमाम: हाफिज नियाज अहमद)
ईद की नमाज के लिए सभी मस्जिद और ईदगाह कमेटियों द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई थी.

गले मिलकर दी मुबारकबाद, बाजारों में दिखी रौनक

नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. महिलाओं ने भी अपने घरों में नमाज अदा कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.ईद के मौके पर जामा मस्जिद और साहिल चौक में खाने-पीने के अस्थायी स्टॉल लगाए गए, जहां गोलगप्पे, मिठाइयां और अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाने में बच्चे और महिलाएं मशगूल दिखे.

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

ईदगाह और अन्य नमाज स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, एसडीपीओ वहामन टूटी, बीडीओ अमिताभ भगत, सीओ उपेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी तरूग कुमार और रंजीत उरांव पुलिस बल के साथ निगरानी बनाए हुए थे.इसके अलावा मुस्लिम बहुल इलाकों में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए ताकि त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके.इस तरह, चाईबासा में ईद का त्योहार उल्लास और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: वन क्षेत्र में छुपाया गया था नक्सलियों का हथियारों का जखीरा, सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त

 

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time