Chaibasa: वन क्षेत्र में छुपाया गया था नक्सलियों का हथियारों का जखीरा, सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त

चाईबासा: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में हैं.

इस इनपुट के आधार पर चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 बीएन, 209 बीएन, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 26 बीएन, 60 बीएन, 134 बीएन, 174 बीएन, 193 बीएन और 197 बीएन की संयुक्त टीम गठित कर लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है.

नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी

वर्ष 2022 से यह संयुक्त अभियान गोईलकेरा व टोन्टो थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में संचालित किया जा रहा है. इस दौरान सुरक्षा बलों की टीम ने कुईडा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह, हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरव, गोबुरू और लुईया गांवों में गहन तलाशी अभियान चलाया.

गुप्त सूचना पर नक्सली ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई

गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने टोन्टो थाना क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाकों में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखे हैं. इस सूचना के बाद 29 मार्च 2025 को सरजामबुरू व दिरीबुरू क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

31 मार्च को नक्सली डंप ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद

सुरक्षा बलों ने 31 मार्च 2025 को टोन्टो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू वन क्षेत्र में छिपाए गए नक्सली हथियारों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई.

बरामद सामान:
7.62 एलएमजी मैगजीन – 01 नग
वेल्डिंग रॉड – 75 नग
सीरीज – 04 नग
वेल्क्रो – 01 बंडल
कटर – 01 नग
साइकिल फ्रेम – 01 नग
थर्मल बोतल – 07 नग
पोटेशियम परमैग्नाइट – 03 बोतल
पोटेशियम क्लोराइड – 12 बोतल
एथिलीन डायमाइन – 11 बोतल
अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं

नक्सल विरोधी अभियान जारी

सुरक्षा बलों की इस बड़ी कार्रवाई से नक्सली गतिविधियों को करारा झटका लगा है. संयुक्त सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे कोल्हान व सारंडा क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाया जा सके.

अभियान में शामिल बल:
चाईबासा जिला पुलिस
सीआरपीएफ 197 बीएन
सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अगर उन्हें नक्सलियों से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: वर्षों से किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने खाली कराया घर, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज – देखें Video

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड में करमा पूजा की धूम, महाविद्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति भाव से झूमे श्रद्धालु

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं बहरागोड़ा महाविद्यालय में मंगलवार को करमा पूजा का त्यौहार पारंपरिक रीति-रिवाज, धूमधाम और अगाध भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महाविद्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time