Chaibasa: सारंडा में हाथियों का आतंक, बैल को कुचला – ग्रामीणों में दहशत

गुवा: सारंडा जंगल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात करीब 11 बजे राजाबेड़ा गांव में एक जंगली दत्तेल हाथी ने स्थानीय निवासी बेहरा सोरेन के बैल पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में डर का माहौल है।

 

राजाबेड़ा के पास जोजोगुट्टू गांव के मुंडा कानूराम देवगम ने बताया कि रात में विशालकाय हाथी अचानक गांव की ओर आया और खुले में बंधे बैल पर हमला कर दिया। हाथी ने बैल को अपने पैर से रौंदते हुए जमीन पर पटक दिया, जिससे बैल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की आवाज सुनकर हाथी जंगल की ओर भाग गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने गुवा वन विभाग को सूचित किया। मंगलवार सुबह विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृत बैल का निरीक्षण किया। टीम ने हाथी की पहचान और उसकी मूवमेंट ट्रैकिंग के लिए जंगल में जांच शुरू कर दी।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का झुंड आसपास के जंगलों में देखा जा रहा है। रात में हाथियों के गांव में आने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोग रात में घरों के बाहर निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृत बैल के मालिक बेहरा सोरेन को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

गांव के बुजुर्गों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने वन विभाग से अपील की है कि हाथियों के मूवमेंट को नियंत्रित करने के लिए रात में गश्ती दल लगाया जाए और गांव के पास हाथियों को रोकने के ठोस उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : देर रात तक डीजे बजाना पड़ा भारी , पुलिसिया कार्रवाई से थिरकते पावों में लगी बेड़ियां!

    जमशेदपुर : जमशेदपुर में देर रात तक तेज आवाज में लाउडस्पीकर अथवा डीजे बजाने वालों की अब खैर नहीं है। जी हां , साकची थानांतर्गत धालभूम क्लब में तेज आवाज…

    Spread the love

    Ghatsila : घाटशिला सड़क दुर्घटना : विधायक सोमेश सोरेन ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन

    सड़क सुरक्षा और मुआवजा सुनिश्चित करने का भरोसा घाटशिला : बीते कल हुई सड़क दुर्घटना के बाद आज घाटशिला विधायक श्री सोमेश सोरेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *