Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस पर जागरूकता रथ रवाना, ग्रामीणों तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

चाईबासा:  झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मझगांव विधायक निरल पुरती, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, जिला उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संयुक्त रूप से रथ को हरी झंडी दिखाई और जिलेवासियों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में भ्रमण करेगा। रथ पर लगे ऑडियो सिस्टम के माध्यम से जनता को योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। नुक्कड़-नाटक के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों तक भी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी। ग्रामीणों में सकारात्मक जागरूकता और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रवृत्ति बढ़ाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

रथ रवाना करने के दौरान कलादल के माध्यम से सांस्कृतिक नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई। मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: चाईबासा में नशा तस्करी का बड़ा खुलासा, 30 पुड़िया ब्राउन शुगर सहित एक गिरफ्तार

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *