चांडिल: सरायकेला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के गांगुडीह पुनर्वास स्थल में बुड़ी वाँदना और सोहराय पर्व के अवसर पर बेल खुटान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया।
यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज को एक साथ लाने और स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने का अवसर था। बेल खुटान के साथ गीत-संगीत ने ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम में नायके बाबा कालीचरण मुर्मू, गुरुचरण मुर्मू, सनातन माडी, मंगल मार्डी, सुधीर मुर्मू, दुलाल हांसदा, विमल, सुजीत सोरेन, श्यामल मार्डी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।




















































