Saraikela: SM स्टील प्रोजेक्ट को लेकर गाँव में टकराव, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

सरायकेला:  सरायकेला के आदरडीह में एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड की स्थापना को लेकर माहौल गर्म हो गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने कंपनी के विरोध में आमसभा कर मुखिया और ग्राम प्रधानों पर मिलीभगत और “स्कॉर्पियो डील” जैसे आरोप लगाए। वहीं, गुरुवार को कंपनी समर्थक ग्रामीणों और कुछ ग्राम प्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष रखा।

प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी समर्थकों ने कहा कि पिछले चार साल से बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं और कंपनी आने से क्षेत्र का विकास और रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी जमीन स्वेच्छा से कंपनी को देने की सहमति दी है और कुछ बाहरी लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

हस्ताक्षरकर्ताओं में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान तपन कुमार महतो, श्यामल महतो, रघुनाथ महतो और बैद्यनाथ महतो शामिल हैं। उनका कहना है कि विरोध करने वाले लोग गाँव की शांति भंग कर रहे हैं और विकास कार्यों में बाधा डालना चाहते हैं।

वहीं आदरडीह, सांगिड़ा, गौरीडीह, रघुनाथपुर और केतूंगा के अधिकांश ग्रामीणों ने इसे कंपनी का नकली बयान बताया। उनका आरोप है कि जो लोग हस्ताक्षर कर रहे हैं, वे पहले से कंपनी से लाभ और वाहन जैसी डील कर चुके हैं। विरोधी गुट इसे गाँव की जनता को बहकाने की कोशिश मान रहा है।

एक विरोधी ग्रामीण नेता ने कहा “आदरडीह के असली जमीनदाता कंपनी के विरोध में हैं। कुछ लोग पैसे और वादों में फँसकर जनता को बहका रहे हैं। जो अपने गाँव के खिलाफ जाएगा, उसे जनता माफ नहीं करेगी।”

दो गुट साफ दिखाई दे रहे हैं
कंपनी समर्थक गुट – मुखिया, कुछ ग्राम प्रधान और करीब एक दर्जन ग्रामीण।
विरोधी गुट – बहुमत में, जो जमीन अधिग्रहण को गाँव की अस्मिता पर हमला मानते हैं।

दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है। ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि फौरन हस्तक्षेप कर जबरन अधिग्रहण या दबाव पर रोक लगाई जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: पोटका में जमीन विवाद पर बवाल, निर्माण पर लगा रोक – भूमिज समाज और सनातन सरदार आमने-सामने

Spread the love

Related Posts

Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ। बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टेंपो को…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time